Jamshedpur crime: टेल्को में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, मजदूर पर चाकू से हमला

Aug 6, 2026 - 16:58
 0  1
Jamshedpur crime: टेल्को में मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, मजदूर पर चाकू से हमला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के जेमको गुरुद्वारा के पास स्थित आजाद बस्ती में शनिवार रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. मजदूर मांगने को लेकर हुए विवाद में टन्नू पासवान पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया. घायल के साथी के अनुसार, कुछ युवक मजदूरी के लिए मजदूर मांगने पहुंचे थे. इसी दौरान टन्नू पासवान और युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक युवक ने टन्नू पासवान के सीने पर चाकू से वार कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल टन्नू पासवान को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है. जानकारी के मुताबिक, टन्नू पासवान मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है और जमशेदपुर में स्टील प्लांट में मजदूरी का काम करता है. फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है और हमलावर की तलाश की जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Jharkhand News Desk Jharkhand News Desk झारखंड न्यूज़ का आधिकारिक संपादकीय विभाग है। हमारी टीम झारखंड के सभी जिलों से ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, खेल, व्यवसाय, सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी खबरों का संग्रह, सत्यापन और प्रकाशन करती है। हमारा लक्ष्य तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सबसे तेज़ और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है।