Jamshedpur police action – जुगसलाई रेलवे ब्रिज से हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल करते हुए खरकई रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी कर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुगसलाई के ग्वाला पट्टी निवासी शेर मोहम्मद के रूप में हुई है. उसके पास से एक जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया गया है. वहीं उसका साथी मो राजा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक खरकई रेलवे ब्रिज के आसपास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से जमा हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की. पुलिस टीम को देखते ही दो युवक भागने लगे। पीछा कर शेर मोहम्मद को पकड़ लिया गया, जबकि मो राजा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं. पुलिस ने फरार आरोपी मो राजा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0