Jamshedpur rural : मानुषमुरिया में सरकारी भूमि पर किए गये कब्जा की हुई मापी, खाली करने का निर्देश

Aug 6, 2026 - 16:30
 0  1
Jamshedpur rural : मानुषमुरिया में सरकारी भूमि पर किए गये कब्जा की हुई मापी, खाली करने का निर्देश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया लैम्पस के पास सरकारी भूमि को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था, जिसकी शिकायत पंचायत के मुखिया राम मुर्मु ने उपायुक्त से की थी. मुखिया के शिकायत पर अंचल कर्मियों ने सीओ के निर्देश पर कब्जा स्थल पहुंचकर भूमी की मापी की गई और अंचल कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को 15 दिनों के भीतर कब्जा किए गए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

कर्मियों ने कहा की 15 दिनों के भीतर कब्जा किए भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया गया तो उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर मुखिया राम मुर्मू, कालू चंद, छोटना दास गुप्ता, मुन्ना दास, मलय पैड़ा, तुहीन राणा, भोला नाथ भोल, विश्वजीत राणा, सोमनाथ राणा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Jharkhand News Desk Jharkhand News Desk झारखंड न्यूज़ का आधिकारिक संपादकीय विभाग है। हमारी टीम झारखंड के सभी जिलों से ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, खेल, व्यवसाय, सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी खबरों का संग्रह, सत्यापन और प्रकाशन करती है। हमारा लक्ष्य तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सबसे तेज़ और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है।